संत सौरभ पुस्तक का कवर जारी:हैती लेखक की रचित कृति से मिला वैश्विक एकता और वसुधैव कुटुम्बकम् संदेश
गोरखपुर में वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 60वें दिन हैती के लेखक डॉ. पास्टर फेनेल पियरे की पुस्तक ‘संत सौरभ: द सोल्स ग्रैंड असेंबली—अ मीटिंग पॉइंट ऑफ फेथ, विजडम एंड ह्यूमैनिटी’ का कवर जारी किया गया। पुस्तक में संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के आध्यात्मिक दर्शन को प्रस्तुत किया गया है। इसमें विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों, आस्था और ज्ञान के साथ मानवता के समन्वय तथा करुणा, एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश दिया गया है। डॉ. पास्टर फेनेल पियरे हैती के आध्यात्मिक नेता और मानद राजदूत हैं। धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख संत सौरभ के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के माध्यम से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)