हरदोई में संगठन विस्तार अभियान:पिछड़ा दलित समाज सेना ने सरजू प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष बनाया
हरदोई। पिछड़ा दलित समाज सेना ने मिशन 2027 के तहत संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए सरजू प्रसाद को हरदोई का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वह बघौली निवासी राम प्रसाद के पुत्र हैं। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अंकित श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश पर किया गया। संगठन नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सरजू प्रसाद अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए जनपद में संगठन को मजबूत बनाएंगे। राष्ट्रीय संयोजक अंकित श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से सामाजिक समानता, न्याय और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)