बहराइच के अर्नव सिंह की टीम ने जीता राष्ट्रीय स्वर्ण:टीम ने रिले में बनाया नया रिकॉर्ड, 3 मिनट 16.34 सेकंड में पूरी की दौड़
बहराइच के अर्नव सिंह की टीम ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित 70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नया मीट रिकॉर्ड बनाया है। अंडर-17 बालक वर्ग की 4×400 मीटर रिले दौड़ में उत्तर प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 3 मिनट 16.34 सेकंड में पूरी की दौड़ फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ओर से अर्नव सिंह, मयंक बहादुर, समीर खान और शौर्यवीर सिंह ने दौड़ लगाई। टीम ने 3 मिनट 16.34 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया मीट रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले SGFI मीट रिकॉर्ड 3 मिनट 21.62 सेकंड था। उत्तर प्रदेश की टीम ने पुराने रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु को रजत, केरल को कांस्य प्रतियोगिता में तमिलनाडु की टीम ने 3 मिनट 16.71 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं, केरल की टीम 3 मिनट 19.01 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक अपने नाम किया। अर्नव सिंह राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी धावक हैं। उनकी टीम की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों ने बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)