शामली में महंगी हुईं हरी सब्जियां:15 दिन में सरसों तेल 25 से 30 रुपए लीटर महंगा; भिंडी और टमाटर के भाव भी चढ़े
शामली में हरी सब्जियों के दामों में तेजी आने के साथ ही सरसों तेल भी महंगा हो गया है। पिछले कुछ दिनों में लौकी, बैंगन, भिंडी और टमाटर समेत रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। वहीं, सरसों तेल के दामों में 15 दिन के भीतर 25 से 30 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे गृहस्थी का बजट गड़बड़ाने लगा है। महिलाओं ने कहा- रसोई का खर्च संभालना मुश्किल शहर निवासी गृहिणी सुनीता ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। पहले जितने रुपये में पूरे सप्ताह की सब्जी आ जाती थी, अब उतने में दो-तीन दिन का खर्च भी मुश्किल से निकल रहा है। सरसों तेल महंगा होने से परेशानी और बढ़ गई है। गृहिणी रेखा ने बताया कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम बढ़ने से खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। पहले एक साथ कई तरह की सब्जियां खरीद लेते थे, लेकिन अब दाम देखकर जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करनी पड़ रही है। महंगाई का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। आवक कम होने से बढ़े सब्जियों के दाम सब्जी विक्रेता भूरा और राहुल ने बताया कि बदलते मौसम और मंडियों में आवक कम होने से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। पिछले महीने के मुकाबले लौकी, बैंगन और भिंडी समेत कई सब्जियां महंगी हुई हैं। टमाटर के भाव में भी तेजी आई है। रोजमर्रा की सब्जियां महंगी होने से ग्राहक खरीदारी में कटौती कर रहे हैं। वहीं, व्यापारी अंकित ने बताया कि पुराना स्टॉक कम होने और शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से सरसों तेल की मांग बढ़ी है। इसके चलते कीमतों में तेजी आई है। सब्जियों के दामों में इस तरह आया बदलाव 15 दिन में 30 रुपए लीटर तक बढ़े सरसों तेल के दाम सरसों तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में सरसों तेल 215 से 220 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा है, जबकि 15 दिन पहले इसके दाम 185 से 190 रुपए प्रति लीटर थे। किराना कारोबारी गगन ने बताया कि पुराना स्टॉक कम होने और सहालग के चलते मांग बढ़ने से सरसों तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सब्जियों के साथ तेल महंगा होने से आम परिवारों के लिए रसोई का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)