अखिलेश बोले- सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही:जनता जवाब देगी; विपक्ष के खिलाफ पदयात्रा
यूपी में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है। आजम खान की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने कहा- आजम खान के साथ अन्याय हो रहा। इस सीमा तक अगर अन्याय होगा तो जनता स्वीकार नहीं करेगी। सरकार गैर कानूनी काम कर रही। वह संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही। किस आधार पर आपने उनको जेल भेज दिया। उधर, विपक्ष की दिल्ली में रैली के बाद अब भाजपा यूपी में पदयात्रा की तैयारी में है। 4 नवम्बर को गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)