पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी:दो साथी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार, ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य हैं
सेंट्रल नोएडा में थाना सेक्टर-63 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके दो साथियों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, रात में सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास चेकिंग चल रही थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को रुकने का इशारा किया गया। वे रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू और नोएडा निवासी राजेश डेढा के रूप में हुई है। उनके पास से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल मिली। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उनके दो साथियों शंकर निवासी सुत्याना और कपिल निवासी नोएडा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल मिली। डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि चारों ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य हैं। वे लोगों को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाते और सुनसान रास्तों पर लूटकर छोड़ देते थे। डीसीपी के मुताबिक, इनमें से दो बदमाशों पर एक-एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)