बहराइच में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ शुरू:छह महिलाओं की समस्याएं सुनीं, मौके पर समाधान के निर्देश
कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर बहराइच में 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' शुरू हुआ। इसका मकसद महिलाओं की समस्याओं का जल्दी हल निकालना है। यह जनसुनवाई हर महीने दूसरे मंगलवार और चौथे शुक्रवार को होती है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में नोडल अधिकारी ज्योति चौधरी ने छह महिलाओं की समस्याएं सुनीं। सुनवाई करीब दो घंटे चली। पूनम देवी (आधार कार्ड), चमेली देवी (भरण-पोषण), मनोरमा पटेल (स्कूल दाखिला), नाजमा (मृत्यु प्रमाण पत्र), ज्योति देवी (मानदेय) व जैनब (जमीन का हक) से जुड़े आवेदन दिए गए। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों को तय समय में हल करें। उन्होंने कहा कि समाधान सिर्फ कागजों तक न रहे, बल्कि मौके पर जाकर हल निकालें, ताकि बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने बताया कि दूसरे मंगलवार को निहारिका विश्वकर्मा, चौथे शुक्रवार को ज्योति चौधरी नोडल अधिकारी होंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी व महिला थाना प्रभारी उनकी मदद करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)