बरेली में वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सात गिरफ्तार:तिलियापुर में वारंटी को छुड़ाने के लिए परिजनों ने किया पथराव और मारपीट, मुकदमा दर्ज

Oct 31, 2026 - 15:50
0
बरेली में वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सात गिरफ्तार:तिलियापुर में वारंटी को छुड़ाने के लिए परिजनों ने किया पथराव और मारपीट, मुकदमा दर्ज
बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम तिलियापुर में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की तामील कराने गई पुलिस टीम पर आरोपियों और उनके परिजनों ने हमला कर दिया। जिले में चल रहे वारंटी व वांछित अभियान के तहत सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ लईक और भोला के घर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद भोला को हिरासत में ले लिया, लेकिन जब उसके भाई लईक को पकड़ने की कोशिश की गई तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। लईक को भगाया, पुलिसकर्मियों से की अभद्रता लईक की पत्नी कुबरा और उसके परिजनों ने आसपास के लोगों को जुटाकर सरकारी काम में रुकावट डाली। भीड़ ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई और मारपीट करते हुए लईक को मौके से भगा दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने हिरासत में लिए गए भोला को भी छुड़ाने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख मौके से थाने को सूचना दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और भोला को सुरक्षित थाने लाया गया। 12 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस पार्टी पर हमले और न्यायिक कार्य में बाधा डालने के मामले में सीबीगंज थाने में भोला, लईक और कुबरा समेत 12 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 121(2), 132, 191(2), 191(3), 262, 263 और 309(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घेराबंदी कर 7 उपद्रवियों को दबोचा, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने थाना प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मौके से 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में भोला, साबिर और उसके चार बेटे राशिद, जाहिद, शाहिद, अजहर निवासी तिलियापुर तथा गौतारा निवासी इमरान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी राशिद पर पहले से कैंट थाने में दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न और भोला पर सीबीगंज में मारपीट का आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User