बिजनौर में भैयादूज पर रोडवेज बसों के फेरे दोगुने:मेरठ-हरिद्वार पर भी नजर, यात्रियों की संख्या बढ़ने पर और बढ़ेंगे
भैयादूज पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बिजनौर में रोडवेज बसों के फेरे दोगुने कर दिए गए हैं। बुधवार सुबह 10:30 बजे तक बस स्टैंड पर भीड़ सामान्य थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फेरे और बढ़ाए जाएंगे। परिवहन निगम ने जनपद के प्रमुख मार्गों पर चलने वाली बसों के फेरे दोगुने किए हैं। इनमें चंदक, मंडावर, भागूवाला, कोतवाली, नहटौर, नगीना, धामपुर, अफजलगढ़, स्योहारा, नूरपुर और जलीलपुर के मार्ग शामिल हैं। मेरठ और हरिद्वार रूट पर भी यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाने की योजना है। संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त फेरे लगाए एआरएम बिजनौर अशोक कुमार ने बताया कि जनपद के मार्गों पर चलने वाली रोडवेज बसों के फेरे दोगुने कर दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ती भैयादूज पर बहनें भाइयों के घर जाकर तिलक करती हैं। कई भाई भी अपनी बहनों से मिलने उनकी ससुराल जाते हैं। इस वजह से हर साल रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)