पटाखे फोड़ने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट:मुजफ्फरनगर में दो महिलाओं समेत तीन घायल; कई लोग हिरासत में

Nov 10, 2026 - 12:20
0
पटाखे फोड़ने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट:मुजफ्फरनगर में दो महिलाओं समेत तीन घायल; कई लोग हिरासत में
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के जंधेड़ी गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोग एक परिवार के घर में घुस गए और महिला, युवती व पुरुषों के साथ मारपीट की। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप भी है। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पीड़ित पक्ष की ओर से शिवानी पुत्री वीरेंद्र ने कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। शिवानी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने भतीजे के साथ घर के बाहर पटाखे फोड़ रही थी। उसका भाई उनका वीडियो बना रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर परिवार के लोग घर के अंदर चले गए। शिवानी का आरोप है कि वे लोग घर में भी घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर सिखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। सोमवार को पटाखे फोड़ने को लेकर फिर विवाद हुआ और एक ही समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User