मतदाता विशेष अभियान में केंद्रों पर पहुंचे मतदाता:मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में बीएलओ और मतदाताओं से की बातचीत, अभियान की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
लखनऊ में शनिवार को मतदाता विशेष अभियान के तहत गोमती नगर स्थित मॉडर्न एकेडमी, विरामखंड-5 में बनाए गए मतदाता सहायता केंद्र पर बड़ी संख्या में नए और पुराने मतदाता पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां तैनात बीएलओ और मतदाताओं से बातचीत कर अभियान के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली। एमएलसी चुनाव में सपा के आरोपों पर भी सवाल इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान को लेकर भी सवाल किया गया। समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। वहीं, आगरा के एक प्रत्याशी का रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से सपा के आरोपों और वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)