लखनऊ एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा:लास्ट-माइल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, यात्रियों को कैब बुकिंग और डिजिटल भुगतान का मिलेगा विकल्प
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए जल्द ही भारत टैक्सी की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने से यात्रियों को एयरपोर्ट से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कैब का एक और विकल्प मिलेगा। इससे एयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। रोजाना 65 हजार यात्री करते हैं आवागमन लखनऊ एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 65 हजार यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पहले से ही ऐप आधारित कैब, निजी टैक्सी, ऑटो रिक्शा, दोपहिया वाहन, सार्वजनिक बस, मेट्रो और डब्ल्यूटीआई के जरिए ड्राइवर सहित प्रीमियम वाहन सेवाएं उपलब्ध हैं। भारत टैक्सी के जुड़ने से यात्रियों को परिवहन के विकल्पों में एक और सुविधा मिल सकती है। डिजिटल भुगतान से सफर होगा आसान एयरपोर्ट पर आने-जाने के लिए डिजिटल और कैशलेस भुगतान की सुविधा यात्रियों के सफर को आसान बनाने में मदद करेगी। इससे यात्रियों को किराये का भुगतान करने के लिए नकदी रखने की जरूरत कम होगी और डिजिटल माध्यम से भुगतान का विकल्प मिलेगा। कैब चालकों को मिलेगा मुफ्त आरओ पानी एयरपोर्ट के कैब स्टेजिंग एरिया में परिवहन सेवा देने वाले चालकों के लिए मुफ्त आरओ पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे एयरपोर्ट पर सेवाएं देने वाले ड्राइवरों को सुविधा मिलेगी। भारत टैक्सी सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट से शहर के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। हालांकि, सेवा शुरू होने की निश्चित तारीख की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)