बुलंदशहर जेल में 93 साल के विचाराधीन कैदी की मौत:पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 24, 2026 - 12:54
0
बुलंदशहर जेल में 93 साल के विचाराधीन कैदी की मौत:पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद था, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बुलंदशहर जिला कारागार से एक संवेदनशील और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। जेल में बंद 93 वर्षीय एक बुजुर्ग विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान शनिवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। मृतक पिछले साल यानी वर्ष 2025 से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जिला कारागार में बंद था। इस घटना के बाद एक बार फिर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और वहां बंद कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाई श्रीपाल सिंह ने बताया कि सागर ने कम्युनिस्ट पार्टी से स्याना विधानसभा से वर्ष 1989 में चुनाव लड़ा था। ​बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुजुर्ग आरोपी सागर को पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचे सागर को न्यायिक हिरासत के दौरान जिला कारागार में रखा गया था। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जेल के भीतर ही चिकित्सीय उपचार दिया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधिकारियों की देखरेख में पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। ​ जिला कारागार की अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि बुजुर्ग बंदी सागर की मौत बीमारी के चलते उपचार के दौरान हुई है। जेल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और नियमानुसार मजिस्ट्रेट व परिजनों को दे दी गई है। ​ इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर जिला कारागार प्रशासन की व्यवस्थाओं पर बड़े सवालिया निशान लगने लगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बुलंदशहर जिला कारागार में पिछले एक साल के भीतर करीब 10 बंदियों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों की मौत होना जेल के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं, बुजुर्ग व बीमार कैदियों की देखभाल और सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर चिंता पैदा करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User