अम्बेडकरनगर में 67,119 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा:कॉपियों का प्रारूप बदलेगा, QR कोड से होगी पहचान
अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थियों को इस बार बदले हुए प्रारूप की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। अब कॉपियों पर दो के बजाय सिर्फ एक मुख्य कवर पेज होगा। इसी पर परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारियों के साथ परीक्षक की ओर से दिए गए अंकों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के रंग भी अलग-अलग होंगे और उन पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य कॉपियों की पहचान आसान बनाने के साथ उत्तर पुस्तिका बदलने जैसी गड़बड़ियों पर अंकुश लगाना है। जिले में इस बार 369 माध्यमिक विद्यालयों के कुल 67,119 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 35,984 और इंटरमीडिएट के 31,135 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी चल रही है। पिछले वर्ष जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 114 केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों की संख्या लगभग इतनी ही रहने की संभावना इन केंद्रों पर कुल 71,398 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार भी केंद्रों की संख्या लगभग इतनी ही रहने की संभावना है। हालांकि, अंतिम संख्या विद्यालयों की उपलब्धता, परीक्षार्थियों की संख्या और बोर्ड की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर तय होगी। घोषित समय-सारिणी के अनुसार, वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से प्रस्तावित है। निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी कराई ऐसे में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, व्यवस्थाओं की तैयारी और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। केंद्र निर्धारण समेत अन्य प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी कराई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)