बलिया में सूर्य षष्ठी पर्व पर दंगल:एसएसएमटी आयोजन समिति ने दंगल में सहयोग करने वालों का जताया आभार
बलिया के ग्राम पंचायत भरखरा में सूर्य षष्ठी पर्व की पूर्व संध्या पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजन समिति एसएसएमटी की ओर से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)