झांसी में चूहे को बांधकर जिंदा जलाया…VIDEO:गेट पर लटकाकर पेट्रोल डाला, फिर लगाई आग, 4 मुस्लिम युवकों पर केस

Oct 30, 2026 - 12:56
0
झांसी में चूहे को बांधकर जिंदा जलाया…VIDEO:गेट पर लटकाकर पेट्रोल डाला, फिर लगाई आग, 4 मुस्लिम युवकों पर केस
झांसी में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 4 मुस्लिम युवकों ने मिलकर एक चूहे को जिंदा जला दिया। पहले उसे पकड़ा और रस्सी से बांध लिया। इसके बाद गेट पर लटका दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के कुछ देर बाद रस्सी टूट गई। चूहा बचने के लिए इधर-उधर दौड़ा और जलने से उसकी मौत हो गई। घटना 29 अक्टूबर की है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चारों युवकों पर केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पिंजरे पर पकड़ा था चूल्हा पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिंजरा लगाकर एक चूल्हा को पकड़ा था। इसके बाद कोतवाली के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी निवासी जीशान कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी और शफीक कुरैशी ने चूहे को एक रस्सी से बांध दिया। फिर डंडे मारे। इसके बाद उसे लोहे के गेट पर लटका दिया। यहां जुनैद कुरैशी पुत्र सफीक कुरैशी ने बोतल से चूहे पर पेट्रोल डाला और फिर मासिक की तिली से आग लगाकर चूहे को जिंदा जिला दिया। इस दौरान आशिफ कुरैशी पुत्र आबाद कुरैशी ने मोबाइल में वीडियो बनाया। उसने भी चूहे को जलाने की बात कही। वीडियो वायरल होने पर एक्शन आरोपियों ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के डिटेल जुटाई। इसके बाद दरोगा रोहित कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी जुनैद कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। समिति ने कार्रवाई की मांग की चूहे को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। आरोपियों की हर जगह आलोचना हो रही है। श्री महाकाल गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User