अंसारी रोड बाजार में दीपावली मेले की तैयारी:व्यापारी सुरक्षा फोरम ने डीएम और एसपी को दिया आमंत्रण
बुलंदशहर के अंसारी रोड बाजार में ऐतिहासिक दीपावली मेला लगेगा। इसके लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बुलंदशहर के पदाधिकारियों ने आज बुलंदशहर के जिला अधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त, जिला अध्यक्ष रविंद्र गोयल उर्फ मीनू भैया, जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल सर्राफ, जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, अंसारी रोड बाजार अध्यक्ष सुयश देशभक्त, नीतीश गोयल उर्फ दुर्गेश गोयल, महामंत्री शुभम गुप्ता, राजेश गुप्ता मेडिसिन व्यापारी, हरीश अग्रवाल, विक्की गोयल, गुलजार अहमद, सुभाष अग्रवाल,उज्जवल गोयल उमेश पंडित भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)