जेल से बाहर आते ही सजने लगा बाबा का दरबार:छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों में तीन महीने जेल काटी; अंदर भी इलाज करने का दावा
देवरिया में 10.54 लाख रुपये के सोने-चांदी का बकाया मांगने पर सर्राफ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सर्राफ को जान से मारने की धमकी भी दी गई। आंचल आभूषण भंडार के संचालक संजय कसेरा की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात करीब आठ बजे पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधार में दिया था 10.54 लाख का सोना-चांदी संजय कसेरा के अनुसार, उन्होंने भीखमपुर रोड निवासी सुरेश वर्मा के बेटे राजन वर्मा की मऊ स्थित गौरी ज्वेलर्स को उधार पर सोना-चांदी दिया था। 8 मार्च 2025 को 5.52 लाख रुपये की चांदी और 12 मार्च 2025 को 4.96 लाख रुपये का सोना दिया गया था। भुगतान एक महीने के भीतर किया जाना था, लेकिन आरोप है कि तय समय पर रकम नहीं लौटाई गई। बकाया मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप शिकायत के मुताबिक, राजन वर्मा ने मऊ में संजय कसेरा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 28 जून 2026 को संजय जब सुरेश वर्मा की दुकान पर पहुंचे, तो आरोप है कि सुरेश और राजन ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कोतवाली प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)