ब्रेकर पर बाइक से उछली महिला, मौत:छठ मनाने मायके जा रही थी, वाराणसी ले जाते समय दम तोड़ा

Nov 16, 2026 - 18:02
0
ब्रेकर पर बाइक से उछली महिला, मौत:छठ मनाने मायके जा रही थी, वाराणसी ले जाते समय दम तोड़ा
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में छठ पर्व मनाने मायके जा रही 40 साल की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। देवखरी-सिरसा मार्ग पर चकिया/दाउतपुर मोड़ के पास ब्रेकर पार करते समय वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। ब्रेकर पार करते समय बाइक से गिरीं मृतका की पहचान शेखपुर के समाउद्दीनपुर निवासी तारा देवी (40), पत्नी स्वर्गीय गोविंद राम के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर वह परिवार के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। बाइक पर पीछे बैठी तारा देवी ब्रेकर पार करते समय नीचे गिर गईं। वाराणसी ले जाते समय हुई मौत परिजन उन्हें आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित पीजीआई अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा। सोमवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय के पास गंगा नदी के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। तारा देवी की तीन बेटियां और एक अविवाहित बेटा हैं। करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते उनके पति गोविंद राम का निधन हो गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User