बरेली में सड़क हादसे में टीचर की मौत:रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
बरेली में मिनी बाईपास के पास सोमवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक पीयूष कुमार सिंह (31) को टक्कर मार दी। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीयूष किला थाना क्षेत्र के गुलाबनगर चौधरी मोहल्ले के रहने वाले थे। वह विवेक कुमार सिंह के बेटे थे और सीबीगंज के उत्कर्ष डिग्री कॉलेज में पढ़ाते थे। सोमवार सुबह वह मोटरसाइकिल से कॉलेज जा रहे थे। मिनी बाईपास के पास सामने से रॉन्ग साइड में आ रही बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पीयूष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीयूष के परिवार में पत्नी अर्चना और दो बच्चे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)