सहारनपुर कॉलेज में विचार गोष्ठी:सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई, देशी रियासतों के एकीकरण पर चर्चा

Oct 31, 2026 - 16:23
0
सहारनपुर कॉलेज में विचार गोष्ठी:सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई, देशी रियासतों के एकीकरण पर चर्चा
सहारनपुर में गंगोह स्थित लालाकिशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सरदार पटेल के व्यक्तित्व और योगदान पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का संचालन समारोहक अभिलाष कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 500 से अधिक देशी रियासतों का भारत में विलय कर देश का एकीकरण किया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह ने अपने संदेश में सभी से देशहित में एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान संदीप, विनोद, विनित, ओमबीर, संयोगिता सहित महाविद्यालय के कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User