कलेक्ट्रेट में पटेल जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली:डीएम डॉ. वीके सिंह ने चित्र पर फूल चढ़ाए; राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
कलेक्ट्रेट कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित था। उन्होंने सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और अपना काम ईमानदारी, निष्ठा और लगन से करने की अपील की। शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित रहने और देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने की बात कही गई। इसमें देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने का संकल्प भी शामिल था। कार्यक्रम में विजय वर्धन तोमर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आदित्य प्रजापति अपर जिलाधिकारी (नगर), सुदामा वर्मा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), पंकज दीक्षित नगर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)