बरेली पुलिस ने 2 किलो सोना लूट का खुलासा किया:बरेली के बारादरी निवासी आरोपी राहुल मौर्य से 880 ग्राम सोना बरामद
फर्जी डीआरआई अधिकारी बन चंबल एक्सप्रेस से 2 किलो सोना लूटने वाला बरेली का फार्मा मैनेजर गिरफ्तार
बरेली के बारादरी निवासी आरोपी राहुल मौर्य से 880 ग्राम सोना बरामद, लूट की रकम से खरीदी थी करोड़ों की संपत्ति चंबल एक्सप्रेस में खुद को डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) अधिकारी बताकर 2 किलो सोना लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र निवासी राहुल मौर्य को गिरफ्तार किया गया है, जो पेशे से एक फार्मेसी कंपनी में एरिया मैनेजर है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया 880 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है। फर्जी अधिकारी बनकर दिया था वारदात को अंजाम
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संजीव खंडेलवाल से चंबल एक्सप्रेस में 2 किलो सोना छीना गया था। इस वारदात को राहुल मौर्य ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पांचों आरोपियों ने खुद को डीआरआई का अधिकारी बताकर इस लूट को अंजाम दिया था। इस संबंध में बिहार के भभुआ (बबुआ) पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
लूट के पैसे से बरेली में बनाए कई मकान
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल मौर्य ने इस वारदात और अवैध कमाई के जरिए काफी संपत्ति अर्जित कर ली है। बरेली शहर में ही उसने कई मकान बना लिए हैं। पुलिस अब आरोपी की अवैध संपत्तियों का ब्योरा खंगाल रही है और गिरोह में शामिल अन्य चार फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। खबर पर अपडेट जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)