एटा पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की मौत:ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
एटा पुलिस लाइन में तैनात 59 वर्षीय पुलिसकर्मी राजाराम यादव की शनिवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सहयोगी पुलिसकर्मी उन्हें अचेत हालत में वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस विभाग ने परिजनों को सूचना दी। वे देर रात 12 बजे एटा की मोर्चरी पहुंचे। रविवार को पुलिस लाइन में राजाराम यादव को सलामी दी जाएगी।
राजाराम यादव, हाकिम सिंह के बेटे थे। वे अलीगढ़ जिले के छर्रा थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव के रहने वाले थे। वे 1987 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। शनिवार शाम 5 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
राजाराम यादव के बेटे अंशुल 30 साल के हैं और आरपीएफ में कांस्टेबल हैं। उनकी बेटी शालू यादव 35 साल की हैं और शादीशुदा हैं। दूसरी बेटी पारुल यादव 27 साल की हैं।
सीएमएस सुरेश चन्द्रा ने बताया कि राजाराम यादव को अचेत हालत में अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)