ब्रह्माकुमारीज के 90 वर्ष पूरे, लखनऊ में भवन का लोकार्पण:13 नवंबर को गुलजार उपवन में कार्यक्रम; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होंगे
ब्रह्माकुमारीज की स्थापना के 90 वर्ष और लखनऊ में आध्यात्मिक सेवाओं के 72 वर्ष पूरे होने पर नवदशकोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 नवंबर को गुलजार उपवन में नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण होगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। गोमतीनगर स्थित ब्रह्माकुमारीज के आत्मचिंतन भवन में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह ने संस्था की सब-जोन इंचार्ज राजयोगिनी राधा दीदी से मुलाकात में कार्यक्रम में शामिल होने की मौखिक सहमति दी थी। 31 अक्टूबर को स्नेह मिलन, 1 नवंबर को समर्पण समारोह संस्था की वरिष्ठ आध्यात्मिक मार्गदर्शिका राजयोगिनी जयंती दीदी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान गुलजार उपवन, सुल्तानपुर रोड स्थित नवनिर्मित राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में दो कार्यक्रम होंगे। 31 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे सिंधी समाज के लिए स्नेह मिलन आयोजित किया जाएगा। वहीं, 1 नवंबर को शाम 4 बजे 11 ब्रह्माकुमारी बहनों का समर्पण समारोह होगा। पांच दशक से आध्यात्मिक शिक्षा के प्रसार में सक्रिय राजयोगिनी जयंती दीदी संस्था की अतिरिक्त प्रशासिका प्रमुख और यूरोपीय निदेशिका हैं। वह पांच दशक से अधिक समय से आध्यात्मिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रसार में सक्रिय हैं। वर्ष 1982 से जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में ब्रह्माकुमारीज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 1936 में हुई थी संस्था की स्थापना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना वर्ष 1936 में हुई थी। संस्था राजयोग ध्यान, आत्म-जागरूकता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के प्रसार के लिए काम करती है। लखनऊ में पिछले 72 वर्षों से संस्था आध्यात्मिक शिक्षा और सामाजिक सेवाओं के जरिए लोगों को जोड़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)