मुस्लिम महिला 13 साल से करवाचौथ का व्रत रख रही:हमीरपुर की नेहा ने पति के लिए निर्जला व्रत रखा, लंबी उम्र की दुआ मांगी

Oct 29, 2026 - 23:52
0
मुस्लिम महिला 13 साल से करवाचौथ का व्रत रख रही:हमीरपुर की नेहा ने पति के लिए निर्जला व्रत रखा, लंबी उम्र की दुआ मांगी
हमीरपुर के अमन शहीद मोहल्ले की रहने वाली नेहा पिछले 13 साल से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। मुस्लिम परिवार में जन्मीं नेहा ने 2014 में इंतजार से शादी के बाद यह व्रत रखना शुरू किया था। उनके लिए यह परंपरा पति के प्रति प्रेम और समर्पण जताने का माध्यम है। पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं निर्जला व्रत नेहा के मुताबिक, वह हर साल पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं। उनके लिए यह जीवनसाथी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का तरीका है। करवा चौथ पर नेहा दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा-अर्चना के बाद चांद निकलने का इंतजार करती हैं। चांद के दर्शन करने के बाद पति इंतजार के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं। आपसी प्रेम और सम्मान से जुड़ी परंपरा नेहा और इंतजार के परिवार में करवा चौथ की यह परंपरा आपसी भावनाओं और सम्मान से जुड़ी है। नेहा के लिए यह व्रत सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और परिवार की खुशहाली की कामना का प्रतीक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User