आगरा में महिलाओं को चांद का करना पड़ा इंतजार:बादलों ने बढ़ाई परेशानी, करवाचौथ पर कपल्स ने खिंचाई तस्वीरें
आगरा में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व उत्साह और परंपराओं के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के कारण महिलाओं को चांद के दीदार के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं देर तक आसमान की ओर देखती रहीं, लेकिन चांद नजर नहीं आया। आखिरकार कुछ महिलाओं ने चांद देखे बिना ही पूजन किया। उनका कहना था कि वे काफी देर से चांद निकलने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन बादलों के कारण दर्शन नहीं हो सके। ऐसे में इंतजार करने के बाद बिना चांद देखे ही पूजन करना पड़ा। करवा चौथ पर महिलाओं में सजने-संवरने को लेकर भी खास उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा की और अपने पतियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार था, लेकिन बादलों ने उनके इंतजार को लंबा कर दिया। इसके बावजूद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार करवा चौथ का पूजन किया। देखिए तस्वीरें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)