लखनऊ में लॉन टेनिस में गुवाहाटी फ्रंटियर बना चैंपियन:एसएसबी की प्रतियोगिता में दिल्ली उपविजेता, मिक्स्ड डबल्स में विष्णु-प्रिया की जोड़ी जीती

Oct 30, 2026 - 00:09
0
लखनऊ में लॉन टेनिस में गुवाहाटी फ्रंटियर बना चैंपियन:एसएसबी की प्रतियोगिता में दिल्ली उपविजेता, मिक्स्ड डबल्स में विष्णु-प्रिया की जोड़ी जीती
लखनऊ के गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 20वीं अंतर-सीमांत लॉन टेनिस प्रतियोगिता में गुवाहाटी फ्रंटियर ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। फाइनल में गुवाहाटी की टीम ने फोर्स हेडक्वार्टर, नई दिल्ली को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में विष्णु प्रवीण आर. और प्रिया यादव की जोड़ी विजेता बनी। सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचीं टीमें टीम चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में सिलीगुड़ी फ्रंटियर और गुवाहाटी फ्रंटियर के बीच मुकाबला हुआ। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ फ्रंटियर का सामना फोर्स हेडक्वार्टर, नई दिल्ली से हुआ। दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर गुवाहाटी और नई दिल्ली की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। मनुज तोमर और डॉ. लीला की जोड़ी उपविजेता रही मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में विष्णु प्रवीण आर. और प्रिया यादव की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। मनुज तोमर और डॉ. लीला की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। टीम चैंपियनशिप और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User