बृजभूषण बोले- 100 रुपए किलो से ऊपर मिलेगा असली दूध:72-74 रुपए में बेच रही कंपनियों के दूध में खेल, कम कीमत में शुद्ध दूध मिलना मुश्किल

Nov 12, 2026 - 14:35
0
बृजभूषण बोले- 100 रुपए किलो से ऊपर मिलेगा असली दूध:72-74 रुपए में बेच रही कंपनियों के दूध में खेल, कम कीमत में शुद्ध दूध मिलना मुश्किल
गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को सुबह 11 बजे अपने आवास पर जनता दर्शन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने डेयरी कंपनियों की ओर से दूध के दाम बढ़ाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाजार में 72 से 74 रुपए प्रति किलो बिकने वाले दूध की शुद्धता पर संदेह है। 100-125 रुपए किलो आती है असली दूध की लागत बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि गाय या भैंस का शुद्ध दूध पैदा करने में करीब 100 से 125 रुपए प्रति किलो की लागत आती है। इसके बावजूद कंपनियां 72 से 74 रुपए में दूध बेच रही हैं। ऐसे में कहीं न कहीं कोई खेल है। जो लोग असली दूध पीना चाहते हैं, उन्हें 100 रुपए से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। तभी उन्हें शुद्ध दूध मिल पाएगा। कम कीमत में बिकने वाले दूध की शुद्धता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। किसान दूध बेचने के बजाय घी बनाएंगे उन्होंने कहा कि असली और जागरूक किसान अब अपना दूध बेचना बंद कर देंगे। वे दूध से घी बनाएंगे या कमाई के दूसरे रास्ते तलाशेंगे। ऐसे में बाजार में मिलने वाले दूध की शुद्धता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को असली दूध चाहिए तो उसकी वास्तविक कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। पहले भी कंपनियों के उत्पादों पर उठा चुके हैं सवाल बृजभूषण शरण सिंह इससे पहले भी कई बार मीडिया के सामने अलग-अलग कंपनियों के उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना रहा है कि कंपनियां जिस कीमत पर अपने उत्पाद बेचती हैं, उस कीमत में शुद्ध उत्पाद तैयार करना मुश्किल है। जब किसी उत्पाद को बनाने की लागत बिक्री मूल्य से अधिक होती है, तो उसकी गुणवत्ता और शुद्धता पर संदेह पैदा होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User