अमेठी में पराली जलाने पर 30 हजार तक जुर्माना:किसान सम्मान निधि भी रुक सकती है

Nov 12, 2026 - 14:35
0
अमेठी में पराली जलाने पर 30 हजार तक जुर्माना:किसान सम्मान निधि भी रुक सकती है
अमेठी में पराली जलाने पर किसानों को 30 हजार रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है। किसान सम्मान निधि समेत सरकारी योजनाओं का लाभ भी रोका जा सकता है। किसानों को जागरूक करने के लिए डीएम शशांक चौधरी ने कलेक्ट्रेट से प्रचार वाहन रवाना किए। ये वाहन जिले के सभी विकासखंडों और गांवों में जाकर पराली के सही इस्तेमाल, फसल अवशेषों के प्रबंधन और पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे। यह अभियान फसल अवशेषों के खेत में ही प्रबंधन की योजना के तहत चलाया जा रहा है। डीएम ने किसानों से फसल कटाई के बाद पराली और अन्य फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की। सूक्ष्म जीव व प्राकृतिक पोषक तत्व नष्ट उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्म जीव व प्राकृतिक पोषक तत्व नष्ट होते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है। उन्होंने किसानों से कृषि यंत्रों की मदद से पराली को मिट्टी में मिलाने या बायो डीकम्पोजर से खेत में ही गलाने को कहा। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और रासायनिक खाद पर खर्च कम होगा। ‘पराली दो, खाद लो’ अभियान के तहत किसान नजदीकी गौशाला में पराली देकर उसके बदले खाद ले सकते हैं। डीएम के मुताबिक, 2 एकड़ तक पराली जलाने पर 5,000 रुपए, 2 से 5 एकड़ तक 10,000 रुपए और 5 एकड़ से अधिक जमीन पर 30,000 रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। किसान सम्मान निधि समेत सरकारी योजनाओं का लाभ भी रोका जा सकता है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User