बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार:जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनको मिल सकती है सफलता

Nov 24, 2026 - 18:20
0
बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार:जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनको मिल सकती है सफलता
अंक ज्योतिष के मुताबिक, बुधवार, 25 नवंबर का दिन अंक 1, 4, 6, 7, 8 और 9 वालों के लिए अच्छा रह सकता है। इन अंकों से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता, धन लाभ और परिवार का सहयोग मिलने के योग हैं। वहीं अंक 2 और 3 वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। अंक 5 वालों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) बुधवार आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यों में तेजी रहेगी। नए काम करने के अवसर मिलेंगे और सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। योग्य और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और दिन का अंत सुखद रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रोफेशन : व्यापार में स्थिति स्थिर और मजबूत बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क बनाने और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन मेहनत और लगन से आप सभी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। अधिकारियों की नजर में आपका काम आ सकता है। लव लाइफ : प्रेम संबंध में साथी का सहयोग और विश्वास मिलेगा। अपने मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शुभ अंक : 1, 2, 9 शुभ रंग : केसरिया क्या करें : हनुमान जी के सामने तेल का दीपक जलाएं। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) दिन सामान्य रहेगा। आय भी सामान्य रहेगी। मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत हो सकता है, लेकिन अनावश्यक कारणों से खर्च बढ़ने की आशंका है। मन में चिंता और बेचैनी रह सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार सफलता मिलने में कुछ संदेह रहेगा। दूसरों के कारण काम में परेशानी आ सकती है। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। करीबी लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। प्रोफेशन : व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। लेन-देन और साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और बातचीत में संयम रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम हो सकता है। शुभ अंक : 1, 3, 5 शुभ रंग : आसमानी क्या करें : गणेश जी को फूल अर्पित करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) दिन मिला-जुला रहने की संभावना है। मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है और कार्यों में मन नहीं लगेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन की कमी महसूस हो सकती है और कर्ज से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। आपकी गुप्त योजनाएं दूसरों के सामने उजागर हो सकती हैं। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। घर के बड़े लोगों की सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण काम करें। शाम तक परेशानियां कम होने और परिस्थितियों में सुधार आने के योग हैं। प्रोफेशन : व्यापार में निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी नई योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। नौकरी में फाइलों और जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखें। कार्यस्थल पर छोटी गलतियों से बचें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। साथी के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। शुभ अंक : 5, 7, 8 शुभ रंग : हरा क्या करें : शिव-पार्वती जी की पूजा करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) आज सफलता मिलने के योग हैं और धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अपनी निजी और गुप्त बातें किसी के साथ साझा न करें। करीबी लोगों से धोखा मिलने की आशंका है। यात्रा के दौरान मामूली परेशानी हो सकती है। वाणी में कटुता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रोफेशन : व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। पुराने सौदों से भी फायदा मिलने की संभावना है। नौकरी में कार्यशैली में सुधार होगा और जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। अधिकारियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ : प्रेम संबंध में सकारात्मकता रहेगी। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है और साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर अच्छी बातचीत हो सकती है। शुभ अंक : 3, 4, 9 शुभ रंग : नीला क्या करें : गाय को हरा चारा खिलाएं। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी आने की आशंका है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले भविष्य में नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही काम करें। जरूरी कार्यों को आज टालना बेहतर रहेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें और किसी को उधार देने से बचें। परेशानियों को दूर करने के लिए खुद प्रयास करने होंगे। दूसरों से सहायता की उम्मीद करना व्यर्थ हो सकता है। निर्माण और घर से जुड़े कामों में खर्च बढ़ सकता है। प्रोफेशन : व्यापार में बिना सलाह के कोई बड़ा फैसला न लें। निवेश और आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है और आप दूसरों से पीछे रह सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। लव लाइफ : प्रेम संबंध के मामलों में दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने या भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें। वैवाहिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक : 9, 6, 7 शुभ रंग : सफेद क्या करें : भैरवाष्टक का पाठ करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। आय बेहतर बनी रहेगी और सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और परेशानियों को दूर करने में कामयाबी मिलेगी। विरोधी भी मित्रों की तरह व्यवहार करेंगे। पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। संतान की ओर से सुख मिलेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से मन में खुशी रहेगी और चिंताओं से राहत मिलेगी। प्रोफेशन : व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है। नए सौदे मिलने और पुराने कामों से लाभ होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ : प्रेम का इजहार करने के लिए दिन अनुकूल है। आपके प्रेम प्रस्ताव को सकारात्मक जवाब मिल सकता है। साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। शुभ अंक : 3, 5, 9 शुभ रंग: बैंगनी क्या करें : किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) आज का दिन अच्छा रहने से लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और आपका प्रभाव बढ़ेगा। योजनाएं सफल होंगी और मनचाहे कार्य पूरे होने के योग हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेगा। दोपहर और शाम का समय भी अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी परेशानी की आशंका नहीं है। संतान का सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रोफेशन : व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने संपर्कों से फायदा होगा। नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। लव लाइफ : प्रेम संबंध में चल रही दूरियां और अधूरापन समाप्त हो सकता है। साथी की ओर से उपहार या कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध में विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। शुभ अंक: 1, 7, 9 शुभ रंग: लाल क्या करें : गाय को गुड़ खिलाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) दिन सुखद रहेगा। विशेष रूप से धन से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। खुशियां प्राप्त होंगी और सभी ओर से अनुकूलता बनी रहेगी। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। योजनाएं सफल होंगी और विरोधियों को परास्त करने में सफलता मिलेगी। विवाद करने वाले लोग पीछे हटेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार के सदस्यों से भी सुख प्राप्त होगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रोफेशन : व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए सौदे और व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में मनचाहा काम करने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ : प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ अंक : 3, 6, 9 शुभ रंग : मरून क्या करें : गायत्री मंत्र का 10 बार जप करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। विवादित मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। सरकारी कामों से लाभ मिलने की संभावना है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। यात्राएं सुखद रहेंगी और सभी ओर से सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। शाम के समय आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रोफेशन : व्यापार में नए लाभ के अवसर मिलेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार में विशेष सफलता मिल सकती है। नौकरी में निर्धारित लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। सरकारी कामों में भी अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। लव लाइफ : प्रेम संबंध में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। शुभ अंक : 1, 5, 9 शुभ रंग : पीला क्या करें : गुरु मंत्र का जप करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User