गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए लगा भंडारा:मेरठ में प्रभातनगर शिव कांवड़ संघ ने साकेत ITI के सामने की सेवा
मेरठ में देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ गंगा ब्रजघाट से स्नान कर लौट रहे हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रभातनगर शिव कांवड़ संघ ने मुफ्त भंडारे का आयोजन किया। साकेत आईटीआई के सामने लगाए गए भंडारे में बुग्गी और ट्रॉलियों से लौट रहे श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। संघ ने यह आयोजन ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबूलाल मंदिर में पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद हुई। इसके बाद गौ सेवा की गई और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ भंडारा शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ भंडारा कार्यक्रम में पहले बाबूलाल मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद गौ सेवा कर श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला शुरू किया गया। संघ के सदस्यों ने गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को भोजन कराया। संघ के सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल, अनूप शर्मा, हेमेन्द्र गुप्ता, दिनेश बंसल, निश्चल गुप्ता, हेमंत सिंह, यतेश गुप्ता, आलोक बंसल, अभिनीत गोयल, विमल किशोर, संदीप कन्नौजिया, सुषमा अग्रवाल और पूजा शर्मा सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)