शामली में डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत:अस्पताल पहुंचाकर भागा ड्राइवर, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नौनागली निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर से कैराना जा रहा था, तभी पावटी-भूरा मार्ग के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार DCM ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला DCM ड्राइवर खुद घायल युवक को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। नहर पटरी पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा मृतक की पहचान नौनागली निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। वह अपने घर से बाइक पर कैराना जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और आक्रोशित होकर अस्पताल के बाहर पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच मिनट तक चले इस जाम से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम खुल सका। चार बहनों का इकलौता भाई था रवि रवि कुमार चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना कैराना थाना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल में खड़े DCM को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)