लखनऊ में इंटरनेशनल प्रॉपर्टी ऑटो एक्सपो:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान बना मुख्य केंद्र, आयोजकों ने स्पॉन्सर्स और पार्टनर्स को दिया धन्यवाद

Nov 02, 2026 - 21:34
0
लखनऊ में इंटरनेशनल प्रॉपर्टी ऑटो एक्सपो:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान बना मुख्य केंद्र, आयोजकों ने स्पॉन्सर्स और पार्टनर्स को दिया धन्यवाद
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 31 अक्टूबर, 1 एवं 2 नवंबर को आयोजित इंटरनेशनल प्रॉपर्टी एवं ऑटो एक्सपो का भव्य एवं सफल समापन हुआ। तीन दिवसीय इस एक्सपो को लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला और आयोजन ने अपनी भव्यता एवं आकर्षण से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्सपो की शानदार सफलता पर आयोजकों ने सभी स्पॉन्सर्स, एडवर्टाइजर्स, एसोसिएट एवं को-पार्टनर का हृदय से आभार व्यक्त किया। सभी सहयोगियों का योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में बेहद महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सनी मलिक, गौरव मिश्रा एवं शालिनी श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। साथ ही पूरी आयोजन टीम ने समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट समन्वय के साथ आयोजन को यादगार बनाया। आयोजकों ने कहा कि सभी स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स, एडवर्टाइजर्स एवं सहयोगियों के विश्वास और सहयोग से ही यह एक्सपो सफलता के नए आयाम स्थापित कर पाया है। सभी सहयोगियों ने आयोजन के प्रति खुशी एवं संतोष व्यक्त किया। यह सफलता सभी सहयोगियों की साझा उपलब्धि है और भविष्य में इससे भी बड़े एवं भव्य आयोजनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन टीम ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User