बसपा नेता ने नौकरी के नाम पर रकम हड़पी:मुनकाद अली तक पहुंची शिकायत, लेखपाल बनवाने के नाम पर रकम लेने का आरोप

Nov 19, 2026 - 13:37
0
बसपा नेता ने नौकरी के नाम पर रकम हड़पी:मुनकाद अली तक पहुंची शिकायत, लेखपाल बनवाने के नाम पर रकम लेने का आरोप
मुरादाबाद में बसपा नेता अरुण कुमार सिंह उर्फ टिंकू पर एक बसपा कार्यकर्ता ने नौकरी दिलाने के नाम पर रकम हड़पने के आरोप लगाए हैं। अरुण कुमार सिंह बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी हैं। इसके साथ ही वे एक डिग्री कॉलेज का संचालन भी करते हैं। शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह उर्प सोनू मुरादाबाद में खुशहालपुर रोड पर पुलिस कालोनी के रहने वाले हैं। जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू का आरोप है कि वर्ष 2018 में अरुण कुमार उर्फ टिंकू ने उन्हें लेखपाल भर्ती कराने का आश्वासन देकर 10.5 लाख रुपए लिए थे। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उन्होंने न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू ने इस मामले में बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी पूर्व सांसद मुनकाद अली से शिकायत की है। आरोप है कि बार-बार तकादा करने पर अरुण कुमार ने उन्हें कुछ चेक दिए, जो बाउंस हो गए। शिकायत करने वाले जोगिंदर ने बताया कि उन्हें टुकड़ों में करीब 5 लाख रुपए अरुण कुमार उर्फ टिंकू ने वापस कर दिए हैं, जबकि बाकी रकम बार-बार तकादा करने पर भी नहीं लौटाई जा रही है। अरुण कुमार उर्फ टिंकू ब्रेड फैक्ट्री के पीछे सिद्धार्थनगर में रहते हैं। अमरोहा के बुढ़नपुर में वे एक डिग्री कॉलेज का संचालन करते हैं। इसके साथ ही बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी भी हैं। इस मामले में अरुण कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User