बरेली चौबारी मेला रूट डायवर्जन:चौबारी मेले को लेकर 22 से 25 नवंबर तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा तट पर लगने वाले ऐतिहासिक चौबारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बरेली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शहर में जाम की स्थिति से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 22 नवंबर की सुबह 8 बजे से 25 नवंबर की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान बरेली-बदायूं मार्ग पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। भारी वाहनों और रोडवेज बसों का नया रूट चार्ट एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि डायवर्जन के दौरान विभिन्न मार्गों से आने-जाने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें इन वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगी: बदायूं से बरेली आने वाले वाहन: बदायूं → भमोरा → देवचरा चौराहा → दातागंज → फतेहगंज पूर्वी → फरीदपुर → बड़ा बाईपास → बरेली शहर बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर और पीलीभीत जाने वाले वाहन: बदायूं → देवचरा चौराहा → दातागंज → फतेहगंज पूर्वी → बड़ा बाईपास → गंतव्य की ओर लखनऊ और शाहजहांपुर से बदायूं जाने वाले वाहन: लखनऊ/शाहजहांपुर → फतेहगंज पूर्वी → दातागंज → देवचरा चौराहा → भमोरा → बदायूं दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बदायूं जाने वाले वाहन: झुमका तिराहा → बड़ा बाईपास → फरीदपुर → फतेहगंज पूर्वी → दातागंज → देवचरा चौराहा → भमोरा → बदायूं पीलीभीत और नैनीताल से बदायूं जाने वाले वाहन: पीलीभीत/नैनीताल → बड़ा बाईपास → फरीदपुर → फतेहगंज पूर्वी → दातागंज → देवचरा चौराहा → भमोरा → बदायूं लखनऊ और शाहजहांपुर से दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले वाहन: लखनऊ/शाहजहांपुर → फतेहगंज पूर्वी → बड़ा बाईपास → विलयधाम → विल्वा → झुमका तिराहा → गंतव्य की ओर मेला क्षेत्र की ओर इन रास्तों से नहीं मिलेगी एंट्री ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि देवचरा, चौपला और बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन या रोडवेज बस रामगंगा स्थित चौबारी मेले की तरफ नहीं जा सकेगी। इन सभी प्रमुख प्वाइंट्स पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बरेली जनपद के समस्त निवासियों से अनुरोध किया है कि 22 नवंबर से 25 नवंबर तक अनावश्यक रूप से बरेली-बदायूं रोड की तरफ जाने से बचें और आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)