बुद्धा पार्क में समाजसेवियों का चांदी के मुकुट से सम्मान:बुद्धा पार्क के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों पर हुई हवाई पुष्प वर्षा

Nov 14, 2026 - 23:58
0
बुद्धा पार्क में समाजसेवियों का चांदी के मुकुट से सम्मान:बुद्धा पार्क के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों पर हुई हवाई पुष्प वर्षा
आगरा के कालिंदी विहार स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बुद्धा पार्क में शनिवार को सामाजिक समरसता और बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बुद्धा पार्क के निर्माण और विकास में योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता इंजीनियर किशन सीटू चौहान ने भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, संरक्षक नत्थी सिंह जसोरा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार और प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बुद्ध वंदना हुई। इस दौरान लगातार हवाई पुष्प वर्षा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। पुष्प वर्षा के बीच हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने बुद्ध वंदना में हिस्सा लिया। पूरे परिसर में भगवान गौतम बुद्ध के संदेश और सामाजिक एकता का माहौल रहा। कार्यक्रम में भाजपा नेता सीटू चौहान ने बुद्धा पार्क के निर्माण और विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा बृज क्षेत्र महामंत्री अशोक पिप्पल, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, भाजपा जिला प्रभारी घनश्याम लोधी, चंद्रभान ठेकेदार, रचना सिंह, लायक सिंह, मुकेश गुप्ता, आरआरपी सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रपाल चाहर, किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया, महिपाल सिंह, सुशील यादव, आदित्य अग्रवाल, सुरेंद्र जाटव और आनंद कुमार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User