खेत में पानी जाने पर फायरिंग का आरोप:कौशांबी में तीन राउंड हवाई फायरिंग की, आरोपी हिरासत में

Nov 15, 2026 - 23:04
0
खेत में पानी जाने पर फायरिंग का आरोप:कौशांबी में तीन राउंड हवाई फायरिंग की, आरोपी हिरासत में
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चंदनापुर गांव में रविवार रात करीब 9 बजे खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचे से तीन राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। कहासुनी के बाद तमंचे से फायरिंग का आरोप खेत में पानी जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच रविवार रात कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचा निकालकर तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद गांव निवासी मंतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User