आगरा कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:OPS और फीडर कैडर की मांग, बोले-लखनऊ में महाआंदोलन का ऐलान

Nov 03, 2026 - 17:43
0
आगरा कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:OPS और फीडर कैडर की मांग, बोले-लखनऊ में महाआंदोलन का ऐलान
आगरा में पुरानी पेंशन योजना, फीडर कैडर और अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सोमवार को आगरा कॉलेज में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। दोपहर 12 बजे शिक्षक गंगाधर शास्त्री उद्यान में एकत्र हुए और नारेबाजी कर अपनी मांगें बुलंद कीं। शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। पूर्व औटा उपाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए फीडर कैडर व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाए। प्रो. विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षकों के भविष्य की सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना जरूरी है। डॉ. सतीश निगम ने अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों की समस्याओं को उठाया, वहीं स्टाफ क्लब सचिव डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि आगरा कॉलेज के शिक्षक प्रदेश के शिक्षकों के साथ एकजुट हैं। प्रो. गौरव कौशिक ने कहा कि मांगों का सम्मानजनक समाधान शिक्षा व्यवस्था के हित में है। प्रदर्शन की अगुवाई फुपुक्टा के जोनल सचिव प्रो. शिवकुमार सिंह ने की। उन्होंने 17, 18 और 19 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। प्रदर्शन में प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. भूपेंद्र चिकारा, प्रो. केपी तिवारी, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. स्मिता चतुर्वेदी, डॉ. रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User