जनगणना प्रशिक्षण के लिए जा रहे प्रधानाध्यापक की मौत:हमीरपुर में कुंडौरा-नरायनपुर के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
हमीरपुर में गुरुवार सुबह जनगणना प्रशिक्षण के लिए सुमेरपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे प्रधानाध्यापक रामप्रकाश निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुंडौरा-नरायनपुर के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जनगणना प्रशिक्षण के लिए जाते समय हादसा जिला मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ले के रहने वाले रामप्रकाश निषाद (57) अतरैया के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक थे। उनकी ड्यूटी जनगणना के काम में लगाई गई थी। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल होने जा रहे थे। आदर्श ऑटो मोबाइल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सूचना मिलने पर पुलिस एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर शिक्षक और परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामप्रकाश निषाद के परिवार में पत्नी रामजानकी और दो बेटे अमित राज व अजय कुमार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)