पुलिस ने 201 खोए मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपे:शाहजहांपुर में इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपए, एसपी सिटी बोले- इसे दिपावली का गिफ्ट मानिये
शाहजहांपुर पुलिस ने खोए और चोरी हुए 201 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सभी मोबाइल मालिकों को पुलिस लाइन बुलाकर एक-एक कर फोन सौंपे गए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल बरामद करने के लिए सर्विलांस, एसओजी और थानों की पुलिस की टीमें जुटी थीं। पुलिस ने मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन और इस्तेमाल की जानकारी जुटाई। इसके बाद 201 मोबाइल फोन ढूंढकर उनकी पहचान की गई और संबंधित मालिकों को सूचना दी गई। एक-दो साल पहले खोए मोबाइल भी मिले मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने बताया कि फोन खोने या चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने के बाद कई लोगों ने नए मोबाइल खरीद लिए थे। कुछ लोगों के मोबाइल एक-दो साल पहले खो गए थे। उन्होंने फोन वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। पुलिस का फोन आते ही खिल उठे चेहरे लोगों ने बताया कि अचानक पुलिस का फोन आया और मोबाइल मिलने की जानकारी दी गई तो उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि खोया हुआ मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। एसपी सिटी ने बताया दीपावली का तोहफा एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने मोबाइल वापस मिलने को लोगों के लिए दीपावली का तोहफा बताया। मोबाइल मालिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर खुशी जताई और बरामदगी में जुटी टीमों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)