साइकिल छुड़ाने जा रहे बुजुर्ग को पीटा, मौत:कानपुर में चार लोगों ने छीने 5 हजार रुपये; हैलट में 20 दिन इलाज चला

Nov 04, 2026 - 17:01
0
साइकिल छुड़ाने जा रहे बुजुर्ग को पीटा, मौत:कानपुर में चार लोगों ने छीने 5 हजार रुपये; हैलट में 20 दिन इलाज चला
कानपुर के अरौल में साइकिल छुड़ाने जा रहे 61 वर्षीय किसान की मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि रास्ते में चार लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा और जेब में रखे पांच हजार रुपए छीन लिए। गंभीर हालत में बुजुर्ग को पहले बिल्हौर सीएचसी और फिर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां करीब दस दिन तक इलाज चला, लेकिन बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि तीन अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। साइकिल पांच हजार रुपए में गिरवी रखी थी अरौल थाना क्षेत्र के हलपुरा गांव निवासी कृष्ण मुरारी (61) किसान थे। परिवार में पत्नी राजरानी और तीन बेटे सुजीत, मंजीत व रणजीत हैं। तीनों बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं। बड़े बेटे रणजीत ने बताया कि 14 अक्टूबर को पिता के पास रुपए नहीं थे। इस पर उन्होंने बरंदा गांव निवासी प्रांजुल के पास अपनी साइकिल पांच हजार रुपए में गिरवी रख दी थी। 16 अक्टूबर को वह पांच हजार रुपए लेकर साइकिल छुड़ाने जा रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर रास्ते में प्रांजुल ने अपने साथी रामबिलास, पोलर और रोहित के साथ उन्हें रोक लिया। चारों शराब के नशे में थे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कृष्ण मुरारी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपए छीनकर भाग गए। दस दिन तक हैलट में चला इलाज घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कृष्ण मुरारी गंभीर हालत में पड़े थे। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अरौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन पुलिस की मदद से घायल बुजुर्ग को बिल्हौर सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, हैलट में करीब दस दिन तक उनका इलाज चला। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश अरौल थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User