CCSU में अंबेडकर हॉस्टल के पास दिखा अजगर:छात्र नेता ने विश्वविद्यालय में झाड़ियों की नियमित सफाई और स्वच्छता कराने की उठाई मांग

Nov 03, 2026 - 20:11
0
CCSU में अंबेडकर हॉस्टल के पास दिखा अजगर:छात्र नेता ने विश्वविद्यालय में झाड़ियों की नियमित सफाई और स्वच्छता कराने की उठाई मांग
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) परिसर में मंगलवार को अंबेडकर हॉस्टल के पास एक पेड़ पर अजगर दिखाई देने से छात्रों में हलचल मच गई। शाम करीब 4 बजे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र नेता विनीत चपराना को इसकी सूचना दी। पेड़ पर अजगर दिखाई देने के बाद छात्र वहां जुटने लगे। इसके बाद अजगर के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी गई। छात्र नेता विनीत चपराना ने डीएफओ वंदना फोगाट को मामले की जानकारी देकर तत्काल टीम भेजने और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और करीब डेढ़ से दो घंटे में अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। झाड़ियों की सफाई कराने की उठाई मांग इस घटना के बाद विनीत चपराना ने विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परिसर में झाड़ियों की नियमित सफाई कराई जानी चाहिए। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User