पुलिस को देखकर घबराया युवक कुएं में कूदा, गंभीर घायल:सीने-कमर और हाथ-पैर में आई चोटें; मेडिकल कॉलेज रेफर

Nov 13, 2026 - 22:33
0
पुलिस को देखकर घबराया युवक कुएं में कूदा, गंभीर घायल:सीने-कमर और हाथ-पैर में आई चोटें; मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर में शुक्रवार शाम मेले में पुलिस को देखकर एक युवक घबरा गया। उसने पास के कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को देखकर कुएं में लगाई छलांग मेले में कुछ लोग कथित रूप से शराब पी रहे थे। इसी दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पास आता देख नरेंद्र घबरा गया और कुएं में कूद गया। कुएं में कम पानी होने के कारण उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। सीने और कमर में गंभीर चोट की आशंका स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, नरेंद्र के सीने, कमर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हड्डियां टूटने की आशंका भी जताई गई है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की मदद की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User