चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आवंटन

Oct 30, 2026 - 04:18
0
चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आवंटन
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की नैमिषनगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं में भूखंड आवंटन के लिए चार से छह नवंबर तक लॉटरी निकाली जाएगी। सीतापुर रोड स्थित नैमिषनगर और आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित हो रही वरुण विहार योजना के करीब 4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में भूखंड पाने के लिए आवेदकों के बीच लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बाताया की, दोनों योजनाओं में भूखंडों के लिए पंजीकरण 24 सितंबर को एक महीने के लिए खोला गया था। आवेदकों की सुविधा के लिए पंजीकरण की अवधि तीन दिन और बढ़ाई गई थी, जो मंगलवार को समाप्त हो गई। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लॉटरी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दोनों योजनाओं के भूखंडों का आवंटन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में आवेदकों के बीच भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User