आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन बूथों पर पुनर्मतदान की संस्तुति:सपा ने लगाए थे गड़बड़ी के आरोप, आयोग के फैसले का इंतजार

Oct 24, 2026 - 10:11
0
आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन बूथों पर पुनर्मतदान की संस्तुति:सपा ने लगाए थे गड़बड़ी के आरोप, आयोग के फैसले का इंतजार
आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की संस्तुति की गई है। बूथ संख्या 20, 21 और 26 पर पुनर्मतदान कराने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। अब इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने को लेकर आयोग के निर्णय का इंतजार है। पुनर्मतदान के लिए प्रस्तावित बूथों में खेरागढ़ तहसील परिसर और सैंया व फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित मतदान केंद्र शामिल हैं। इनमें बूथ संख्या 20 खेरागढ़ तहसील परिसर के कक्ष संख्या एक में, बूथ संख्या 21 सैंया क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक में और बूथ संख्या 26 फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक में स्थित है। तीनों बूथों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी महत्वपूर्ण हो गई है। आयोग के निर्णय के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित मतदान केंद्रों पर दोबारा वोट डाले जाएंगे या नहीं। फिलहाल अंतिम फैसला आयोग को लेना है। बूथ कैप्चरिंग के लगाए थे आरोप सपा ने शिक्षक मतदान के दौरान फतेहाबाद में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस बूथ 26 पर पुनर्मतदान की संस्तुति की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User