छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में तीन आरोपी अभी भी फरार; स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था

Nov 03, 2026 - 16:22
0
छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में तीन आरोपी अभी भी फरार; स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था
लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में छात्रा को लगातार परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की हंस कुमार शुक्ला (35) के रूप में हुई है। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी छात्रा को स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोककर परेशान करता था। पीड़ित पिता ने इस मामले में पहले भी शिकायत की थी। जानिए पूरी घटना… विरोध करने पर छात्रा के पिता पर चाकू से हमला पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पीड़िता के पिता ने मलिहाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसी गांव का रहने वाला हंस कुमार शुक्ला उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी किशोरी पर अपने साथ चलने का दबाव बनाता था। पिता के अनुसार, करीब पांच महीने पहले आरोपी हंस कुमार, उसके भाई विनय कुमार, मां रामलली और पिता श्याम सुंदर ने उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। इस दौरान चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। मानसिक रूप से परेशान हो गई थी छात्रा पीड़ित पिता ने बताया कि इन घटनाओं से उसकी बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान और भयभीत रहने लगी थी। सोमवार दोपहर को घर पहुंचने पर उसकी बेटी कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मलिहाबाद साहिलामऊ क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हंस कुमार शुक्ला बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में लापरवाही करने पर चौकी प्रभारी निलंबित आरोपी ने पूछताछ में पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश की बात स्वीकार की है। जिसपर डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद द्वारा पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में कसमंडी चौकी इंचार्ज विवेक कुमार को निलंबित कर दिया था। इस संबंध में मलिहाबाद अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि फरार अन्य तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User