हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत:कन्नौज में पंप हाउस पर काम करते समय मार छुआ, झारखंड का रहने वाला था
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव में पंप हाउस पर काम करते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब काम के दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा होते ही आनन-फानन में उसे मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हरिमाधव शरण ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जुगराम के रूप में हुई है। जोकि झारखंड का रहने वाला बताया गया। जुगराम के साथियों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए यहां आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। जुगराम के साथ काम करने वाले मजदूरों से पुलिस ने पूछताछ कर उसके परिजनों से सम्पर्क किया और घटना की उन्हें जानकारी दी। बताया गया कि मजदूर के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)