छठ के तीसरे दिन महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी:चंदौली में 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, घाटों पर पूजा की तैयारी
चंदौली जिले में चार दिवसीय डाला छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए जिले के अलग-अलग सरोवरों और तय घाटों पर तैयारियां की गई हैं। बाजारों में पूजन सामग्री, सूप, दउरा, फल, गन्ना और माला-फूल की दुकानें सजी हैं। सुबह से लोग पूजा का सामान खरीदने पहुंचे। व्रती परिवारों में सुबह से घरों की सफाई, पूजन सामग्री जुटाने और प्रसाद बनाने की तैयारी चलती रही। नगर की गलियों और बाजारों में छठ मइया के पारंपरिक गीत सुनाई दिए। पर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। रविवार शाम वे परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचेंगी। सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, गन्ना और दूसरी पूजन सामग्री सजाकर छठी मइया की पूजा की जाएगी। व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, संतान की खुशहाली और लोक कल्याण की कामना करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)