रथयात्रा से शपथ तक अखिलेश ने पहले भी देखे मुहूर्त:रामलला दर्शन से पहले ‘पंडितजी’ से पूछा; दोबारा CM बनने के लिए ज्योतिष का सहारा

Nov 15, 2026 - 05:57
0
रथयात्रा से शपथ तक अखिलेश ने पहले भी देखे मुहूर्त:रामलला दर्शन से पहले ‘पंडितजी’ से पूछा; दोबारा CM बनने के लिए ज्योतिष का सहारा
सपा की राजनीति पर इन दिनों ग्रह-नक्षत्रों का गणित हावी नजर आ रहा है। अखिलेश यादव बिना शुभ मुहूर्त देखे कोई काम नहीं कर रहे। फिर चाहे बड़े सियासी फैसले लागू करने हों या फिर उम्मीदवारों के नामांकन कराने हों। अखिलेश ग्रह-नक्षत्र की चाल देखकर ही फैसले कर रहे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए अखिलेश ने लखनऊ में 13 नवंबर को कहा था- मैं अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन तब ही करूंगा, जब ज्योतिषी शुभ मुहूर्त तय करेंगे। तारीख तय करने से पहले सूर्य-चंद्रमा समेत नक्षत्रों की स्थिति देखी जाएगी। तब कदम बढ़ाया जाएगा। सियासी जानकार कहते हैं- अखिलेश यूपी के मुख्यमंत्री रहते हुए भी ज्योतिष को मानते आए हैं। उनकी पत्नी डिंपल भी गले में पंचमुखी रुद्राक्ष पहनती हैं। मान्यता है कि पत्नी के पंचमुखी रुद्राक्ष पहनने का पॉजिटिव असर पति पर पड़ता है। इस हफ्ते की संडे बिग स्टोरी में पढ़िए अखिलेश का भरोसा कैसे ज्योतिष पर बढ़ता चला गया… अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री लेकर लौटे थे। यह बात है 1998 की। साल-2000 में उन्होंने कन्नौज लोकसभा उपचुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। 2012 में मुलायम सिंह यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव का उन्हें चेहरा बनाने का फैसला लिया। उस वक्त अखिलेश ने तय किया था कि वो यूपी में रथ यात्रा निकालेंगे। कहा जाता है कि उनके हर बड़े अभियान ग्रहों की अनुकूलता देखकर ही तय किए जाते थे। इसका उन्हें फायदा भी मिला और यूपी में सपा की सरकार बन गई। 15 मार्च, 2012 को जब अखिलेश यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, तो उनके शपथ ग्रहण समारोह का समय और तारीख बाकायदा ज्योतिषियों की सलाह पर तय किए गए थे। लखनऊ के लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड में बने मंच की दिशा और शपथ लेने के सटीक मुहूर्त का खास ध्यान रखा गया था। गृह-प्रवेश से पहले 'शुद्धिकरण' और ‘वास्तु बदलाव’ किया मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने तुरंत सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग में शिफ्ट होने से इनकार कर दिया था। वे कई महीनों तक विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने निजी आवास में ही रहे। इसके पीछे वास्तु और ज्योतिषीय कारण बताए गए थे। कालिदास मार्ग के बंगले में शिफ्ट होने से पहले उन्होंने वहां बड़े पैमाने पर वास्तु के अनुसार बदलाव करवाए, मुख्य द्वार की दिशा और कमरों की सेटिंग बदली गई। बाकायदा वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के बाद शुभ मुहूर्त में गृह-प्रवेश किया। टीपू से 'अखिलेश' नामकरण और 'अ' अक्षर का ज्योतिषीय कनेक्शन बचपन में अखिलेश यादव का नाम 'टीपू' था। जब वे धौलपुर मिलिट्री स्कूल में दाखिले के लिए गए, तो वहां एक औपचारिक नाम की जरूरत पड़ी। उस वक्त परिवार के पुरोहित और ज्योतिषियों की सलाह पर उनकी कुंडली और कर्क राशि के नक्षत्रों के आधार पर 'अखिलेश' नाम चुना गया। लालू प्रसाद यादव के 'ज्योतिष-गुरु' से कनेक्शन यह किस्सा यूपी और बिहार के सियासी गलियारों में काफी मशहूर है। मुलायम सिंह यादव के समधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे एक प्रसिद्ध ज्योतिषी का अखिलेश यादव से भी गहरा जुड़ाव रहा है। उनका नाम शंकर चरण त्रिपाठी बताया जाता है। 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अखिलेश यादव की कुंडली का विश्लेषण और सियासी संकटों के दौरान अनुष्ठानों व ग्रह शांति की सलाह इन्हीं पारिवारिक ज्योतिषियों के जरिए ली जाती रही है। अब जानिए कि 2022 और 2024 चुनाव के वक्त क्या हुआ था- अखिलेश सैफई (इटावा) में 'केदारेश्वर मंदिर' बनवा रहे हैं। 11 एकड़ में बन रहे मंदिर की नींव से लेकर हर निर्माण दक्षिण भारत और काशी के पंडितों की सलाह पर किया है। इस मंदिर में दक्षिण भारत के आचार्य पूजा करते हैं। बताया जाता है कि अखिलेश के संपर्क में काशी और प्रयागराज के कुछ ज्योतिषी हैं। पहले मंदिर न जाने पर सवाल उठे, अब जाने पर उठ रहे हैं… वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह कहते हैं- हिंदू समाज में शुभ काम से पहले मुहूर्त निकलवाने की परंपरा है। सपा और उसके नेताओं की हिंदू धर्म, पंडितों और ज्योतिष में पहले से आस्था रही है। अब वे इसे खुलकर सामने रख रहे हैं, जिससे लोगों तक यह संदेश पहुंचे कि वे भी सनातन धर्म को मानते हैं। पहले अखिलेश यादव के मंदिर न जाने पर सवाल उठाए जाते थे। अब जब वे मंदिर जा रहे हैं, तो इस पर भी आलोचना हो रही है। किसी पार्टी के सेकुलर होने का मतलब ये नहीं है कि उसका प्रमुख अपने धर्म को मानना छोड़ दे। अखिलेश के सैफई में एक विशाल हनुमान मंदिर बना हुआ है, जो उनकी धार्मिक आस्था को दिखाता है। सुरेश बहादुर के मुताबिक, राजनीति का माहौल अब '80-20' के आसपास सिमट गया है। इसका मतलब 80% हिंदू और 20% मुसलमान से है। ऐसे में कोई भी पार्टी सिर्फ एक वर्ग को खुश करने के लिए बहुसंख्यक आबादी को नाराज नहीं करना चाहती। ज्योतिष पर भरोसे को राजनीति के चश्मे से देखना गलत राजनीतिक विश्लेषक राजेंद्र कुमार कहते हैं- सिर्फ अखिलेश यादव ही नहीं, भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी भाग्य, ज्योतिष और कर्मकांड का सहारा लेते हैं। ऐसे में अखिलेश कुछ अलग नहीं कर रहे हैं। इस समय साफतौर पर हिंदुत्व की राजनीति का दौर है। भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया है कि हर नेता अपनी धार्मिक पहचान बताने में लगा है। जब मोदी भी अपनी जाति बताते हैं, तो दूसरे नेता ऐसा क्यों नहीं कर सकते? राजेंद्र कुमार का कहना है- नोएडा जाने या न जाने से वहां के डेवलपमेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अगर अखिलेश के नोएडा न जाने को लेकर चर्चा होती है, तो ये सिर्फ एक पुरानी धारणा है। अखिलेश अगर धार्मिक होते हैं या पूजा-पाठ करते हैं, तो इसमें गलत क्या है? मंदिर किसी एक का नहीं, सबका होता है। मुलायम के दौर में कैसी थी सपा की पॉलिटिक्स? मुलायम सिंह यादव के दौर की सपा की राजनीति बिल्कुल अलग थी। मुलायम सिंह खुद को एक कट्टर लोहियावादी और सेकुलर नेता के रूप में पेश करते थे। वे साधु-संतों का सम्मान करते थे, कुंभ में भी जाते थे। लेकिन, अपनी सियासी चालों को ज्योतिष या मुहूर्त के भरोसे नहीं छोड़ते थे। उनके लिए 'सियासी समीकरण' ही सबसे बड़ा मुहूर्त होते थे। हालांकि, अखिलेश यादव ने समय के साथ अपनी पार्टी की छवि को बदला है - -------------------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User